अवैध हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ पलामू जिले की पिपराटांड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लोडेड देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, 1 किलो गांजा, 17,600 रुपये नकद और दो बाइक बरामद की हैं।