कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के इटावा गांव के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में खान में गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। खेत पर जा रहे मोहन नाथ पिता भोला उम्र 65 साल निवासी इटावा पैर फिसल गया और वे करीब 50 फीट गहरी पानी से भरी खान में गिर गया।
गिरने की आवाज सुनकर पास ही खेत में निराई-गुड़ाई कर रहा एक युवक मौके पर पहुंचे और बिना देर किए खान में कुद गया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मोहननाथ को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हादसे की सूचना मिलते ही कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
#kotri #bhilwara #rajasthan #video #news