धोरैया: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, धोरैया की छात्राओं को पुस्तक और बैग वितरित
Dhuraiya, Banka | Apr 12, 2026 प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रों के बीच पुस्तक और बैग का वितरण किया गया। रविवार को दिन के करीब 10 बजे वार्डन नूतन कुमारी ने बताया कि प्रखंड प्रमुख तथा बीडीओ के हाथों वर्ग अष्टम में उत्तीर्ण 30 छात्राओं के बीच नवमी कक्षा की पुस्तक एवं बैग का वितरण किया गया।