बस्ती: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में किया आयोजन
Basti, Basti | Feb 11, 2025 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मंगलवार को भाजपा कार्यालय बस्ती में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अगुवाई में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में पंडित उपाध्याय के विचारों और उनके मिशन को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन अभियान भी चलाया गया।