महोबा: भटेवर गांव में पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, कार्रवाई की मांग की गई
Mahoba, Mahoba | Jun 20, 2026 ब्रजनरेश ने पुलिस अधीक्षक महोबा को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के एक युवक ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके पुत्र को भी अपने पास रखा हुआ है। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी पक्ष गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। उसने कई बार कोतवाली में शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है।