बंदरा: बंदरा प्रखंड मुख्यालय में लाभुकों के बीच सहायता राशि व योजनाओं का वितरण, 22 अग्नि पीड़ितों को मिला चेक
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच लाभांश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायघाट के जदयू विधायक कोमल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और लाभुकों को सहायता राशि का चेक एवं अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान किया।