मुज़फ्फरनगर: हाईवे पर चलती कार आग का गोला बनी, दिल्ली के युवकों की फुर्ती से बची जान, चंद मिनटों में जलकर खाक हुई कार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली से हरिद्वार जा रही एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार सवार युवकों ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को बुलाया और आग पर काबू पाया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।