मुज़फ्फरनगर: पति बना बाधा, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की साजिश रची, नशे की गोलियां देकर हथौड़ी से किए वार
मुज़फ्फरनगर से सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। मलीरा गांव में युवक संदीप की हत्या उसकी पत्नी मीनाक्षी ने प्रेमी गौतम उर्फ सौरभ संग मिलकर की। सत्यनारायण प्रजापत ने बताया, अवैध संबंधों के विरोध में हत्या की साजिश रची गई। पहले नशे की गोलियां दी गईं, फिर हथौड़ी से वार कर शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने 24 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।