मुज़फ्फरनगर: पति के कपड़े पहनकर पत्नी ने रची वारदात, बोरे में बंद शव और बाइक से जंगल तक साजिश की डरावनी कहानी
रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई। पत्नी मीनाक्षी ने प्रेमी गौतम उर्फ सौरभ संग मिलकर पति संदीप की हत्या की साजिश रची। नशे की गोलियां देकर बेहोश किया और हथौड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। फिर शव बोरे में भर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने 24 घंटे में दोनों को गिरफ्तार कर साक्ष्य बरामद किए, सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रही है।