मुज़फ्फरनगर: कोतवाली नगर पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया से अवैध हथियार गिरोह बेनकाब, 32 बोर पिस्टल-रिवॉल्वर के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर मिमलाना रोड स्थित न्यू गुडलक बारात घर के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक .32 बोर पिस्टल, एक रिवॉल्वर और पांच हजार रुपये बरामद हुए। दो आरोपी हथियार बेचते थे, जबकि दो खरीदने पहुंचे थे।