मुज़फ्फरनगर: दिनदहाड़े बैंक के बाहर चोरी, चोर ने स्कूटी पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध, तलाश में जुटी पुलिस
प्रेमपुरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बाहर दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी से हड़कंप मच गया। पैसे निकालने आए युवक की स्कूटी बैंक के बाहर से गायब हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध युवक स्कूटी ले जाता दिखा। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जल्द खुलासे का दावा किया है।