दमोह: जबलपुर नाका क्षेत्र में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा गिरोह पर कोतवाली पुलिस की छापेमारी, 3 आरोपी गिरफ्तार
Damoh, Damoh | Apr 18, 2026 दमोह में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने जबलपुर नाका क्षेत्र में छापा मारकर तीन आरोपियों सौरभ खरे, वैभव जैन और शिवा राय को गिरफ्तार किया। आरोपी मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने मोबाइल, एलईडी टीवी, सट्टा पर्चियां, आईडी दस्तावेज, नगदी समेत करीब एक लाख रुपए का सामान जब्त किया। तीनों पर सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।