मानवीय संवेदना और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए नर्मदापुरम पुलिस ने नर्मदा नदी मे डूब रही एक महिला की जान बचा ली। इस सराहनीय कार्य के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी साई कृष्णा ने उनि दीपिका लोखंडे और प्रधान आरक्षक राकेश भिलाला को सम्मानित किया।