मधेपुरा: अजय कुमार सिंह की सड़क हादसे में मौत, करुणा वासा में मातम; तीन दिन बाद भी नहीं मिली आर्थिक सहायता
आलमनगर के करुणा वासा गांव में सड़क हादसे में अजय कुमार सिंह की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार के कमाऊ सदस्य की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने अब आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।