भोगनीपुर: चैन का पुरवा स्थित आश्रम के बाबा हरिओम को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप
देवरहाट थाना के चैन का पुरवा स्थित आश्रम के बाबा हरिओम उर्फ बोतल बाबा पर जनपद औरैया की एक महिला ने तंत्र मंत्र के बहाने आश्रम बुलाकर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवराहट पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय भेजा है।