फारबिसगंज: नगर परिषद फारबिसगंज में आरटीपीएस काउंटर चालू के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा लाभ
फारबिसगंज नगर परिषद में आरटीपीएस काउंटर चालू हो गया है, लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। अभी भी नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को जन्म, मृत्यु, जाति, निवास आदि के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को प्रमाण पत्र निर्गत करने का अधिकार अभी नहीं है। यहां सिर्फ आवेदन कर सकते हैं।