रॉबर्ट्सगंज: विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में गोगपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन
विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ( गोगपा) कार्यकर्ता वृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित अपनी 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव को सौंपा।गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जाता है।