रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में डीएम ने काकोरी कांड की 100वीं वर्षगांठ मनाने और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की
कलेक्ट्रेट में डीएम ने काकोरी कांड की 100वीं वर्षगांठ मनाने और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक के दौरान डीएम ने जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि काकोरी कांड और हर घर तिरंगा अभियान को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना है,इसके तहत कलेक्ट्रेट में 9 से 15 अगस्त तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा ।