रॉबर्ट्सगंज: भाजपा जिला कार्यालय में बीजेपी जिला प्रभारी अनिल सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर की बैठक
भाजपा जिला कार्यालय में बीजेपी के जिला प्रभारी अनिल सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक की उन्होंने कहा कि आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा जिसमें प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराना है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें बाइक रैली समेत कई कार्यक्रम भी होने हैं।