रॉबर्ट्सगंज: धनबाद मंडल में रेलवे द्वारा टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट 683 लोगों से वसूला गया 3 लाख 4 हजार 670 रुपए का जुर्माना
सोनभद्र में धनबाद मंडल द्वारा बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत चोपन गोमो चंद्रपुर कोडरमा डाल्टनगंज बरकाकाना और सिंगरौली स्टेशन शामिल है अभियान के दौरान कुल 683 यात्रियों का बिना टिकट यात्रा करने पर यात्रियों से 304670 रुपए जुर्माना के रूप में वसूला गया। जनसंपर्क अधिकारी उमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया।