साहेबगंज: साहेबगंज थाने से फरार कैदी एवं पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश जारी
साहेबगंज थाना क्षेत्र के देवघरा से विशेष पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर विवेक कुमार एवं विक्की कुमार नामक दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों अपराधियों को पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के लिए मंगलवार रात साहेबगंज थाना के हाजत में रखा गया था। बुधवार सुबह दोनों अपराधी शौच के बहाने हाजत से निकलकर फरार हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया व एक की तलाश अब भी जारी है।