बहराइच: बौण्डी क्षेत्र निवासी पीड़िता ने एसपी कार्यालय में दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया
एसपी कार्यालय पहुंची बौण्डी क्षेत्र निवासी पीड़िता ने एक शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि दबंगों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर उसे व उसकी बेटी को मारा पीटा गया है। जिसकी शिकायत उसने स्थानीय थाने पर की थी लेकिन उसकी एफआईआर नहीं लिखी गई जिसके बाद अब वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है। बुधवार को पीड़िता ने बताया कि दबंगों द्वारा जानमाल की धमकी दी जा रही है।