दातागंज: दातागंज सीएचसी पर पर्चा बनवाने को लेकर महिलाओं के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
शुक्रवार को दोपहर सीएचसी पर पर्चा बनवाने को लेकर महिलाओं में छड़प हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा कि हजरतपुर थाना क्षेत्र के धनी नगला गांव की अनीता और दातागंज थाना क्षेत्र की सिरसा की रहने बाली महिला गुलावी सिंह में झगड़ा हो गया। झगड़ा पर्चा बनवाने को लेकर हुआ इसके बाद जमकर मारपीट हो गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।