प्रतापगढ़: जिला जेल में एक बंदी को चाकू मारा गया, उसे जिला मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया
जिला जेल में एक बंदी को चाकू मार दिया गया है। घटना के बाद बंदी की हालत गंभीर हो गई है, जिसके बाद उसे प्रतापगढ़ जिला मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। जेलर ने बुधवार सुबह 11 बजे बताया की मामले की जांच की जा रही है।उन्होंने बताया की 25 वर्षीय बंदी सुखराम मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया है।