झांसी: झांसी में आज भीषण बारिश की चेतावनी, दिन का पारा प्रदेश में सबसे कम, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, 22 जून तक बारिश की संभावना
Jhansi, Jhansi | Jun 21, 2025 झांसी में शुक्रवार को हुई भीषण बारिश के चलते तापमान में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई है। 10 साल बाद जून में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2015 में तापमान 27.2 डिग्री था। झांसी प्रदेश में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है।