झांसी: झांसी जीआरपी ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर गैंग को पकड़ा, यात्रियों के बगल में लेटकर करते थे चोरी
Jhansi, Jhansi | Jun 21, 2025 झांसी जीआरपी ने प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा है। चोरों का गैंग उन यात्रियों को निशाना बनाता था, जो प्लेटफॉर्म पर सो रहे होते हैं। बदमाश ऐसे यात्रियों के बगल में सोने का नाटक कर लेट जाते थे और उनका कीमती सामान चोरी कर लेते थे। वहीं, ट्रेनों में भी वह टिकट लेकर रेकी करते थे। पकड़े गए बदमाशों के पास से सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए।