बलरामपुर: स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर खाद्य विभाग ने की कड़ी कार्रवाई, निबकौनी में जमीर मीट शॉप को किया गया सीज
नगर पालिका बलरामपुर क्षेत्र के अंधियारी, मोहल्ला निबकौनी स्थित जमीर मीट शॉप के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को दुकान को सीज कर तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-34 के तहत प्रतिष्ठान पर आपात प्रतिबंध आदेश (इमरजेंसी प्रोहिबिशन ऑर्डर) जारी किया गया है। 27 नवंबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया था।