होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद ने भोपाल में मध्यप्रदेश सामान्य कल्याण वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिव चौबे से मुलाकात कर चर्चा की
नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मंगलवार को भोपाल में मध्यप्रदेश सामान्य कल्याण वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चौबे से उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न सामाजिक और क्षेत्रीय विषयों को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया