शिवपुरी: सिरसौद में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य बाइक रैली, गूंजे जय भीम के नारे
शिवपुरी जिला के सिरसौद गांव में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा दोपहर करीब 1 बजे भव्य बाइक रैली निकाली गई,जिसमें युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।रैली की शुरुआत रामराजा मंदिर से डीजे की धुनों के साथ हुई। हाथों में नीले झंडे लिए युवक पूरे जोश के साथ ‘जय भीम’ के नारे।