हुज़ूर: ऐशबाग इलाके में 11वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | May 15, 2026 भोपाल के ऐशबाग इलाके में 11 वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि दो युवक उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और एआई से तैयार किए गए कथित अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।