मेरठ: महिला बैंक मैनेजर का शव फंदे से लटका मिला, तीन दिन बाद भाई की शादी, सिविल लाइन पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया, जांच शुरू
Meerut, Meerut | Apr 27, 2026 मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित छीपी टैंक पर एक युवती का फंदे पर झूलता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। युवती आगरा के बैंक में मैनेजर बताई जा रही है। तीन दिन बाद ही उसके भाई की शादी होनी थी। उससे पहले ही यह हादसा हो गया। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवा दिया है।