कांके: ओरमांझी थाना क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग और कालाबाजारी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 5, 2026 ओरमांझी थाना क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर जिला प्रशासन ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक दुकान से 09 व्यवसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 19.02 किलोग्राम है।