मंझनपुर: समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज को बनाया गया महाराष्ट्र विधानसभा प्रभारी सपाइयो मे जोश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने मुंबई/महाराष्ट्र प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रभारी के लिए नामित किया है।इनके अलावा सिद्धार्थनगर से माता प्रसाद पाण्डे, जौनपुर से लकी यादव और तूफानी सरोज का भी नामित प्रभारी में नाम है।पार्टी अध्यक्ष का यह लेटर जारी होने पर सपाइयों में जोश है।