मंझनपुर: मंझनपुर कस्बे में घूमती मिली महिला नहीं बता पा रही घर का पता, पुलिस ने पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का लिया सहारा
मंझनपुर कस्बे में एक महिला सड़क घूमती हुई मिली है। उसने कस्बे के कई लोगों से घर पहुचाने की बात कही लेकिन उसको घर का पता ही नहीं मालूम। लोगों ने इसकी सूचना मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने लेकर पहुंची जहां पर थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने महिला से नाम और पता पूछा लेकिन वह सिर्फ अपना नाम मुन्नी देवी ही बता पाई है।