टोंक: सांसद हरिश्चंद्र मीणा ने लोकसभा में टोंक जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दशकों पुरानी मांग फिर उठाई
सांसद हरिश्चंद्र मीणा ने गुरुवार को लोकसभा में टोंक जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दशको पुरानी मांग फिर उठाई है।बजट सत्र के दौरान लोकमत के मुद्दे पर बोलते हुए सांसद ने सरकार का ध्यान 80 साल से लंबित इस मांग की ओर दिलाया है।सांसद ने कहा कि टोंक जिला आज भी देश के उन पिछड़े क्षेत्रों में शुमार है।जहां आजादी के बाद से अब तक रेलवे लाइन नहीं बिछ सकी है।