कुमारखंड: खुटहारजई वार्ड 5 में बच्चों के विवाद में मारपीट, एक महिला घायल
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत स्थित खुटहा रजई वार्ड पांच में बच्चे की विवाद में हुए मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रविवार को दिन के करीब दस बजे परिजन ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।