जलालाबाद: रौली बौरी में मरघाट की जमीन पर एक समुदाय के लोगों ने अवैध रूप से किया कब्जा, कब्जा छुड़ाने को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालयजलाला बाद मे आज मंगलवार को दिन के 11:00 बजे भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री भारतीय बजरंग दल मुनिराजसिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए जहां उन्होंने तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीऔर हिंदुओं की मरघट की जमीन कब्जा मुक्त करने को लेकर तखतिया लहराई