जलालाबाद: तहसील मुख्यालय जलालाबाद पर भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद पर सोमवार को दिन के करीब 1:00 बजे भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह उर्फ रामू सिंह के नेतृत्व में पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार पैगाम हैदर को सौंप कर अवगत कराया उनकी 6 मांगे हैं इनको पूरा किया जाए अन्यथा किसान यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे