जलालाबाद: गांव कलेक्टर गंज में खाद की दुकान में अज्ञात चोरों ने गुल्लक तोड़कर ₹90,000 की नगदी की चोरी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव कलेक्टर गंज निवासी महेश सिंह ने सोमवार दिन के 10:00 बजे जानकारी देकर बताया कलेक्टर गंज में रोड के किनारे आयुष खाद भंडार नाम से उनके प्रतिष्ठान है। रविवार की शाम 6:30 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। रात में अज्ञात चोरों ने उनके दुकान की छत पर पड़ी टीन तोड़कर अंदर घुस गए और चोरी कर ले गए।