बोध गया: बारा पावर ग्रीड के पास उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 259 लीटर विदेशी शराब व बीयर जब्त, 2 महिलाएं सहित 4 गिरफ्तार
Bodh Gaya, Gaya | Apr 18, 2026 मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा पावर ग्रिड के पास एक टाटा सफारी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई है।उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने शनिवार की दोपहर 12 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि उजले रंग की टाटा सफारी की जांच के दौरान विदेशी शराब और बियर जब्त किया गया।इस मामले में 2 महिला सहित कुल 4 को गिरफ्तार किया गया है।