राजापुर: राजापुर के यमुना पुल के पुराने पशु बाजार के पास मिला एक युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
राजापुर यमुना पुल के पुराने पशु बाजार के पास आज बुधवार की सुबह 11:00 बजे युवक दयाशंकर निवासी महेवा घाट जनपद कौशांबी का शव मिला है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सोमवार की शाम को बाइक लेकर घर से निकला था ,और लापता हो गया था। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।