डिंडौरी: देवरा गांव में पेयजल समस्या और ठेकेदार के दुर्व्यवहार के खिलाफ ग्रामीणों ने मुडकी रोड पर लगाया जाम
डिंडौरी के देवरा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 1:30 बजे पेयजल की समस्या और पीएचई विभाग के ठेकेदार के द्वारा अभद्र व्यवहार को लेकर मुडकी रोड पर बर्तन डिब्बा रखकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया जिसके चलते आवागमन बाधित हो गया। दरअसल ग्रामीण पेयजल की समस्या से परेशान है और ठेकेदार से बात करने पर ठेकेदार के द्वारा अभद्र व्यवहार किया जा रहा है ।