बहरोड़: बहरोड़ में देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, हथियार सप्लायर भी पुलिस के शिकंजे में, पुलिस जांच में जुटी
Behror, Alwar | Jun 15, 2026 बहरोड़ सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में हथियार उपलब्ध कराने वाले सप्लायर का नाम सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों से हथियार के स्रोत और संभावित उपयोग को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है