कुम्हेर: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया
पोषण एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास के महत्व को रेखांकित करते हुए जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी रही। रैली के माध्यम से अभिभावकों को यह संदेश दिया गया कि बच्चे के जीवन के पहले 6 वर्ष उसके मस्तिष्क के सर्वाधिक विकास का महत्वपूर्ण काल होते हैं। अतः इस अवधि में उचित पोषण, समुचित देखभाल एवं उत्तेजनात