धुरकी: सुखाललदारी जलप्रपात में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Dhurki, Garhwa | Jun 8, 2026 धुरकी प्रखंड अंतर्गत अंबाखोरया पंचायत स्थित सुखाललदारी जलप्रपात (झरना) में सोमवार 9बजे नहाने गए एक युवक के डूबने से मौत होने की खबर है। मृतक की पहचान लातेहार निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार अपने रिश्तेदार के घर सोनेहरा गाँव आया हुआ था। रविवार को वह एक अन्य युवक के साथ कनहर नदी स्थित सुखाललदारी जलप्रपात में स्नान करने ग