मछलीशहर: मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में नशे में धुत युवक ने ईट से प्रहार कर अधेड़ को किया घायल
जमालपुर गांव निवासी शिवधारी बिंद (52) सोमवार रात अपने घर के बगल टहल रहे थे। तभी वहा से शराब पीकर गुजर रहा गांव का ही एक युवक उन्हें भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। जिसका उन्होंने विरोध किया। शराब के नशे में धुत युवक ने ईट से उनपर हमला कर दिया। ईट के प्रहार से उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। परिजन घायल शिवधारी को सी एच सी लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज किया गया।