भरगामा: तोनहा ड्राइवर हत्याकांड: मुख्य नामजद आरोपी परमेश्वरी मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
तोनहा ट्रैक्टर चालक हत्याकांड में भरगामा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांड संख्या 221/26 के मुख्य नामजद आरोपी परमेश्वरी मेहता (पिता-स्व. महावीर मेहता), निवासी तोनहा पश्चिम, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया।