बेगूसराय: अम्बेडकर विद्यालय में साइबर थाने द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को दी जानकारी
अंबेडकर विद्यालय में साइबर थाना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को कई प्रकार की जानकारी दी गई. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचने के कई तरीके बताए गए.