चायल: बंदरों से बचने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आए इलेक्ट्रीशियन, भरवारी में हुआ हादसा
भरवारी के मेहता रोड पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली ठीक करने पहुंचे 60 वर्षीय शारदा प्रसाद उर्फ बबऊ केसरवानी बंदरों से बचने के दौरान छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 7डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।