भागलपुर जिले के सन्हौला अंचलाधिकारी रजनीश चन्द्र राय ने सोमवार को अपने कार्यालय में काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा अंचलाधिकारियों की पदोन्नति (प्रमोशन) की पूर्व व्यवस्था समाप्त किए जाने के विरोध में यह सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।